कर्म का महत्व

3️⃣1️⃣❗0️⃣1️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣1️⃣

*👇👇 आज का प्रेरक प्रसंग 👇👇*

              *!! कर्म का महत्व !!*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
एक निक्कमे आदमी की पत्नी ने उसे घर से निकलते हुए कहा आज कुछ न कुछ कमा कर ही लौटना नहीं तो घर में नहीं घुसने दूंगीं। आदमी दिन भर इधर-उधर भटकता रहा, लेकिन उसे कुछ काम नहीं मिला। निराश मन से वह जा रहा था कि उसकी नजर एक मरे हुए सांप पर पड़ी। उसने एक लाठी पर सांप को लटकाया और घर की ओर जाते हुए सोचने लगा, इसे देखकर पत्नी डर जाएगी और आगे से काम पर जाने के लिए नहीं कहेगी।

घर जाकर उसने सांप को पत्नी को दिखाते हुए कहा, ये कमाकर लाया हूँ। पत्नी ने लाठी को पकड़ा और सांप को घर की छत पर फेंक दिया। वह सोचने लगी कि मेरे पति की पहली कमाई जो कि एक मरे हुए सांप के रूप में मिली, ईश्वर जरुर इसका फल हमें देंगें क्योकिं मैंने सुना है कि कर्म का महत्व होता है। वह कभी व्यर्थ नहीं जाता।

तभी एक बाज उधर से उड़ते हुए निकला जिसने चोंच में एक कीमती हार दबा रखा था। बाज की नजर छत पर पड़े हुए सांप पर पड़ी उसने हार को वहीं छोड़ा और सांप को लेकर उड़ गया। पत्नी ने हार को पति को दिखाते हुए सारी बात बताई। पति अब कर्म के महत्व को समझ चुका था, उसने हार को बेचकर अपना व्यवसाय शुरू किया। कल का एक गरीब इंसान आज का सफल व्यवसायी बनकर इज्जत की जिंदगी जी रहा है।

*शिक्षा:-*
जीवन में बिना कर्म के किये हमें कुछ नहीं मिल सकता। इसलिए कर्म के महत्व को समझते हुए हमें हमेशा कर्म करते रहना चाहिए।

हमारी ख़ुशी, सफलता, शांति, सुकून सब कुछ अच्छे कर्म में ही निहित है।

*सदैव प्रसन्न रहिये।*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

Comments

Popular posts from this blog

नाम सुमर मन बावरे

तीन सवाल

असली सवाल ओशो